खालिस्तानी आतंक का फिर घिनौना चेहरा, आतंकी पन्नून ने दी राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर हमले की धमकी!

प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन द्वारा जारी एक वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नून ने 16 और 17 नवंबर को हमले की चेतावनी दी है। पन्नून ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर समेत अन्य हिंदू मंदिरों को निशाने बनाने की धमकी दी है।

कनाडा में अलगाववाद और उग्रवाद को बढ़ावा मिलने के बाद प्रतिबंधित खालिस्तानी आंतकी संगठन लगातार भारत के लिए जहर उगलते रहते हैं। कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर भारत की कड़ा रिएक्शन दिया। खालिस्तानी आतंकवादी ने हिंदू मंदिरों पर को लेकर फिर से धमकी भरा बयान दिया है। खालिस्तानी आतंकी पन्नून ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, "हम हिंसक हिंदुत्व विचारधारा की जन्मस्थली अयोध्या की नींव हिला देंगे।"

Gurpatwant Pannun and Ram mandir

आतंकी की ओर जारी वीडियो में इस साल जनवरी में उद्घाटन के दौरान राम मंदिर में प्रार्थना करते हुए प्रधान मंत्री मोदी की तस्वीरें दिखाई गई हैं। पन्नून ने कनाडा में भारतीयों को हिंदू मंदिरों पर खालिस्तानी हमलों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। ये बयान भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक के लिए सीधा खतरा है।

सोमवार को एक बयान में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने अयोध्या में राम मंदिर समेत हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी। आतंकवादी गुरपतवंत प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है। आतंकी संगठन की ओर जारी एक वीडियो में, पन्नून ने 16 और 17 नवंबर को हमले की चेतावनी दी है।

इससे पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो का कथित तौर पर उद्देश्य हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ हिंसा भड़काना था, जिसकी हिंदू संगठनों और भारत ने कड़ी निंदा की थी।

पहले भी धमकी दे चुका है पन्नू
खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू इससे पहले भी धमकी दे चुका है। इस आतंकी ने इससे पहले भारतीय एयरलाइंस के प्लेन को उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू ने कहा था कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। आतंकी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया की फ्लाइट्स में सफर ना करने की चेतावनी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+