26 जनवरी पर आतंकी दे सकते हैं बड़ी घटना को अंजाम, दिल्ली पुलिस ने लगाए पोस्टर
Terrorist Activity on 26 January: नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों के खतरनाक मंसूबे के बारे में इनपुट मिले हैं जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली में आतंकियों की तलाश में पोस्टर लगाए हैं।

जिन आतंकी संगठनों के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिले हैं उनमें खालिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा भी शामिल है।
दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस के एसीपी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि हमें कुछ आतंकी संगठनों के बारे में इनपुट मिले हैं, जिनमें खालिस्तानी और अल-कायदा भी शामिल हैं कि ये 26 जनवरी को किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना चाह रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने कुछ कदम उठाए हैं और कुछ वांछित आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं।"
Recommended Video
Republic Day Parade की रिहर्सल शुरू, Delhi में इन रास्तों को किया गया बंद | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications