मैदान में घुसने वाले फिलिस्तीन समर्थक पर मेहरबान खालिस्तानी आतंकी पन्नू, जॉनसन को देगा 8.33 लाख रुपए का इनाम
Khalistani Gurpatwant Pannu: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई। बीच मैच में सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक युवक 'फ्री फिलिस्तीन' टी-शर्ट पहनकर मैदान में घुस गया और विराट कोहली के पास जा पहुंचा, हालांकि तुरंत उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं अब अमेरिका और कनाडा में बैठकर देश में नफरत फैलाने वाले खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उस ऑस्ट्रेलियाई युवक को 10 हजार डॉलर यानी 8.33 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।

दरअसल, रविवार को शाम को अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान एक दर्शक मैदान में घुस गया। जिसको चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया। जहां युवक ने बताया कि मेरा नाम जॉन है। मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं।
पकड़े गए युवक की पहचान वेन जॉनसन (24) ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले के तौर पर हुई। जो कि एक फिलिस्तीन समर्थक बताया जा रहा है। वहीं अब इस मामले में आतंकी पन्नू ने फिर एक बार देश की भावनाओं को भड़काने का काम किया है।
SFJ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ऑस्ट्रेलियाई युवक वेन जॉनसन को 10 हजार डॉलर इनाम देने का घोषणा की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पन्नू ने कहा कि जॉनसन ने ग्राउंड पर पहुंचकर गाजा और फिलिस्तीन को लेकर भारत के रुख के बारे में एक्सपोज कर दिया है। इसके लिए उसे 10 हजार डॉलर का रिवॉर्ड देने की घोषणा करते हैं।
एयर इंडिया के यात्रियों को धमकी देने का मामला
इससे पहले 5 नवंबर को आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए सिखों को अलर्ट करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन यानि 19 नवंबर को एयर इंडिया के विमान से सफर नहीं करने के लिए कहा था। पन्नू ने धमकी देते हुए जान के खतरे का हवाला दिया था। वहीं अब इसे मामले में एनआईए ने आतंकवादी पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications