Khagaria Lok Sabha: ‘काग़ज़ की नाव पर सरकार पार करवाती है, सुविधा कुछ मिलती ही नहीं है’, जानिए क्या है माहौल?

Khagaria Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। झुन झुन प्रसाद सिंह ने सरकार से नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार काग़ज़ की नाव पर पार करवाती है, सुविधा कुछ मिलती ही नही है। सरकार सही नहीं है,इसलिए लोगों को सुविधाएं भी सही नहीं मिलती हैं।

khagaria news story today

खगड़िया का पुलिस प्रशासन भी ग़लत है। अपराधियों को यह लोग संरक्षण देते हैं। रोज़ाना शराब वन रही है, शराब की बिक्री हो रही है। हम लोग प्रशासन को सूचना देते हैं, यह आदमी शराब बनाता है, बेचता है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है। प्रशासन बात अनसुनी कर देता है।

Recommended Video

    'केंद्र की भाजपा सरकार से जनता नाराज़','PM Modi ने सिर्फ़ जनता को ठगा है'

    पीएम मोदी आयुष्मान कार्ड की राग अलापते हैं, साल दो साल पहले कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हो गया लेकिन आज तक नहीं मिला है। जहां पर आधार कार्ड वगैरह लेकर आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वहां जाकर पूछने पर जवाब मिलता है यहां किसी को कार्ड मिला ही नहीं है, तो आपको कैसे कार्ड मिल जाएगा।

    पिछली बार नीतीश सरकार को वोट दिए थे, इस बार भाजपा के साथ गठबंधन में नहीं है तो आखिरी वक़्त में फ़ैसला लेंगे कि किसे वोट देना है। नीतीश सरकार भी फ़ेल है। इस बार यह सोचकर वोट करेंगे कि हम गरीबों का विकास कैसे हो, जो वादा किया जाता है वह पूरा कौन कर सकता है।

    अनाज मुफ़्त किया गया है लेकिन जहां 10 किलो चावल मिलता था, वहां पांच किलो मिल रहा है। वह भी ऐसा होता है जो कि खाने के लायक नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है, नीतीश जी ने कहा था कि युवाओं को दस लाख नौकरी देंगे, रोज़गार तो दिया नहीं। युवाओं को ही ख़त्म कर दिया। शराबबंदी कर दी, स्मैक चालू कर दिया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मतदाताओं ने किस तरह सरकार के खिलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+