पीएनबी घोटाले में सिर्फ गुजरात के लोग, कहीं से तो मिली होगी सहायता: पी चिंदबरम

नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने आज पीएनबी घोटाले और नीरव मोदी पर बोलते हुए कहा कि इस घोटाले में जो भी बड़े नाम शामिल हैं वो सभी एक राज्य गुजरात से आते हैं। इन आरोपियों की जरूर किसी ने घोटाले में सहायता की होगी। चिंदबरम ने आगे कहा कि हमें मौजूदा सरकार से और कठिन सवाल करने होगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये सरकार जनता को यूं ही नजरअंदाज करती रहेगी।

पीएनबी घोटाले में सिर्फ गुजरात के लोग, कहीं से तो मिली होगी सहायता: पी चिंदबरम

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पी चिंदबरम ने कहा , 'हमें कठिन सवाल पूछने शुरू करने चाहिए। जब तक ज्यादा से ज्यादा लोग इस मौजूदा सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे तब ये सरकार यूं ही लोगों को नजरअंदाज करती रहेगी। सरकार को पता है कि इस वक्त रोजगार नहीं है इसलिए वे पकौड़ा बेचने को भी रोजगार बता रहे हैं। यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है। गुजरात में लोगों ने इनसे कठिन सवाल पूछे थे। मुझ लगता है लोगों के पास अब सवाल पूछने का अगला मौका कर्नाटक में आने वाला है।'

पीएनबी घोटाले पर बोलते हुए पी चिंदबरम ने कहा कि ये सबकुछ एक सेक्टर, ज्वैलरी में हो रहा है। जो इसमें शामिल बड़े नाम है वो सभी भी एक ही राज्य, गुजरात से आते हैं। मतलब ये सबकुछ सिर्फ एक सेक्टर और एक राज्य के लोग कर रहे हैं। जाहिर सी बात है, इन्हें जरूर किसी मोड़ पर किसी ने सहायता दी होगी। लेकिन इन्हें किसने और कैसे सहायता दी, मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+