Article 370: मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को बड़ा पैकेज देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है। यही नहीं जिस तरह से पाकिस्तान लगातार धमकी दे रहा है, उसे देखते हुए आज कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की भी अहम बैठक आज हो सकती है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद सरकार पहली बार इस पूरे मसले पर विस्तृत चर्चा करने जा रही है।

modi

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार घाटी के हालात की समीक्षा करेगी और घाटी को लेकर कई अहम ऐलान किए जा सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा से वापस लौटे हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार जम्मू कश्मीर के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान कर सकती है। बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया है और प्रदेश को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित कर दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई। वहां जल्दी से जल्दी जिंदगी कैसे सामान्य हो इसको लेकर अधिकारियों ने मंथन किया। गृहमंत्रालय के अलावा और भी कई विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर जोर रहा कि कैसे केंद्र की योजनाओं को जम्मू कश्मीर में जमीन पर उतारा जाए ताकि जल्दी से वहां हालात सुधरें।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया है कि अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम 27-28 अगस्त को कश्मीर घाटी का दौरा कर विकास योजनाओं पर प्रशासन एवं आम जनता से संपर्क-संवाद करेगी। बाद में पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल की अगुवाई में एक टीम जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख का दौरा करेगी, जिसमें इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+