Kerala News: 'पिनराई विजयन हमें शारीरिक चोट पहुंचाने की रच रहे साजिश', राज्यपाल आरिफ खान का CM पर गंभीर आरोप
Kerala News: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पिनराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की 'साजिश' रची जा रही है।
राज्यपाल ने कहा कि सीएम विजयन हमें शारीरिक चोट पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए वे हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनका ये बयान तब सामने आया जब, आरिफ मोहम्मद खान की गाड़ी को सीपीआईएम की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने टक्कर मार दी।

एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने आरिफ मोहम्मद खान की कार में मारी टक्कर
यह टक्कर तब हुई जब राज्यपाल दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जा रहे थे। इसी दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरिफ खान काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विजयन हमें चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। हमें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजा है।
राज्यपाल का दावा- राज्य में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त
उन्होंने सीएम विजयन पर हमला करते हुए दावा किया कि राज्य में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त होती दिख रही है। जिस राज्य का राज्यपाल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उस राज्य की स्थिति क्या होगी, वो सब आपके सामने है। मुख्यमंत्री हमें चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें- केरल में मुस्लिम लड़कियों की गैर-मुस्लिमों से जबरन शादी? चुनावों से पहले आरोपों में घिरी CPM












Click it and Unblock the Notifications