इंसान अब बदल गए! अजगर और 24 अंडों के लिए 54 दिनों तक रुका पुल का काम, ये थी वजह

नई दिल्ली, 16 मई: इंसान जंगलों को तेजी से काट रहे, जिस वजह से वहां पर रहने वाले जीव अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इसमें सांपों का भी नाम शामिल है, जो सदियों पहले तो जंगलों में ही दिखते थे, लेकिन अब वो इंसानों के बीच पाए जाते हैं। हाल ही में केरल में एक अजगर के साथ जो हुआ, उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही। (तस्वीरें-सांकेतिक)

मांद आई नजर

मांद आई नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कासरगोड में फोर लेन का निर्माण हो रहा है। जिसके तहत एक पुल का निर्माण किया जाना था। कुछ महीने पहले जब मजदूर पुल के काम के लिए वहां पहुंचे, तो उनको मांद नजर आई। उसके पास जाकर पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें एक अजगर है जो अंडे दे रहा। इसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी खबर दी गई।

कंपनी दुविधा में फंसी

कंपनी दुविधा में फंसी

बाद में उस मांद की विस्तार से जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक अजगर ने 24 अंडे दे रखे हैं। अंडे देने के बाद अजगर उसके ऊपर बैठकर उसे सेते हैं, ताकि अंडों से जल्दी ही बच्चे निकल सकें। अब निर्माण कंपनी बड़ी दुविधा में फंस गई। अगर वो पुल का निर्माण कार्य जारी रखती तो मादा अजगर वहां से चली जाती और अंडे से बच्चे सही ढंग से ना निकल पाते।

सभी अंडों से निकले बच्चे

सभी अंडों से निकले बच्चे

वन विभाग के अमीन ने मिथिला वाइल्डलाइफ ट्रस्ट में जानवरों के एक डॉक्टर से बात की और अजगर के प्रजनन की प्रक्रिया को समझा। इस पर उन्हें पता चला कि अगर वो अंडों को शिफ्ट करते हैं या फिर मादा अजगर वहां से जाती है तो अंडों को गर्मी नहीं मिलेगी और वो बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसके बाद निर्माण कंपनी ULCCS ने बड़ा फैसला लिया। उसने कर्मचारियों से बोल कि जब तक अंडे से बच्चे नहीं निकल आते, पुल का काम रोक दिया जाए। रविवार और सोमवार को उनकी मुहिम रंग लाई, जहां सभी 24 अंडे से बच्चे निकल आए, जिन्हें जंगल में छोड़कर पुल का काम शुरू करवाया गया।

54 दिन रुका रहा काम

54 दिन रुका रहा काम

जीव विशेषज्ञों के मुताबिक अंडों से बच्चों को बाहर लाने के लिए तापमान को 27 डिग्री सेल्सियस और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना जरूरी है। अगर तापमान ज्यादा हुआ तो बच्चे मरे हुए या फिर विकृतियों के साथ पैदा होंगे। इस वजह से अजगर या अन्य सांप अंडों के ऊपर तब तक बैठे रहते हैं, जब तक वो बाहर नहीं आ जाते। इसे ही आम भाषा में अंडे सेना कहते हैं। इस घटना में करीब 54 दिनों तक पुल का काम रुका रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+