लव जिहाद- हादिया के पिता ने महिला आयोग को मिलने से रोका, 27 नवंबर को देनी है गवाही
केरल। केरल में कथित लव जिहाद के मामले में हादिया उर्फ अखिला से मिलने गई महिला आयोग की टीम को उसके पिता ने मना कर दिया। इस संबंध में महिला आयोग ने पुलिस की मदद ली है। महिला आयोग ने कहा है कि पुलिस हादिया के पिता से इस बात की पूछताछ करे कि आखिर क्यों उन्हें उससे मिलने से रोका गया। आपको बता दें कि हदिया को 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर यह गवाही देनी है कि शफीन जहां के साथ उसकी शादी मर्जी से हुई थी या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी मुस्लिम युवक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कही, जिसमें युवक ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमे केरल हाई कोर्ट ने युवक की शादी को रद्द करते हुए मामले की जांच एनआईए को दी थी।

कोर्ट ने इस मामले को लव जिहाद मानते हुए इस विवाह को रद्द कर दिया था। बता दें कि हादिया की मदद कर रहे समाजसेवी राहुल ईश्वर ने 17 अगस्त को एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें दावा था की हादिया को उसके पिता से खतरा हैं। इस वीडियो में हादिया यह कहते हुए देखी जा सकती है कि उसके पिता उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। वीडियो में हादिया को यह कहते हुए सुना जा रहा था, 'आपको मुझे बाहर निकालना पड़ेगा। मैं किसी भी वक्त मारी जाउंगी। मैं जानती हूं कि मेरे पिता गुस्सा में हैं।'
गौरतलब है कि केरल हाई कोर्ट ने युवक के हिंदू युवती के साथ विवाह को लव जिहाद मानते हुए रद्द कर दिया था। 24 वर्षीय हादिया शेफिन जिसका जन्म हिन्दू परिवार में हुआ था और उसका नाम अखिला अशोकन था ने मुस्लिम युवक से विवाह किया था, उसने परिवार की इजाजत के बिना विवाह किया था। वहीं जिस मुस्लिम युवक ने युवती से विवाह किया है उसका कहना है कि हमने आपसी सहमति से विवाह किया है।












Click it and Unblock the Notifications