केरल: चेन्नई-मंगलौर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे
नई दिल्ली। केरल के षोरणूर के पास चेन्नई मंगलोर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मंगलवार तड़के सुबह केरल के षोरणूर के पास चेन्नई मंगलोर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ये घटना शोरानुर के पास की है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब चेन्नई मंगलोर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन में दाखिल हो रही थी।
रेल हादसों को रोकने के लिए भारतीय रेल लगातार प्रयास कर रहा है। नई तकनीक का इस्तेमाल कर रेल हादसों को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन रेलवे को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications