Train Accident: केरल में 4 सफाई कर्मचारी ट्रेन ने नीचे आए, सभी की मौत, ट्रैक से कचरा साफ के दौरान हादसा
केरल के पलक्कड़ जिले में चार रेलवे सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे कचरा साफ कर रहे थे। शोरानूर पुलिस के मुताबिक, हादसा कर्मचारियों के एक एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट मे आने के चलते हुआ। घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है।
रेलवे द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए सफाईकर्मी ट्रेन की टक्कर से पटरी से दूर जा गिरे। तीन शव बरामद कर लिए गए हैं और चौथे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके भरतपुझा नदी में गिरने का संदेह है।जिस पुल के पास हादसा हुआ वह रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शोरानूर रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "मजदूरों ने संभवत: आती हुई ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया होगा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई, लेकिन आगे की जांच जारी है।"

पुलिस ने बताया कि इलाके से तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे के भारतपुझा नदी में गिरने की आशंका है। रेलवे पुलिस की एक टीम घटना की चांज कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि श्रमिकों को काम करते वक्त ट्रेन के आने के समय का ध्यान नहीं रहा, जिसके चलते ये घटना हुई।
बहराइच में मालगाड़ी से कटकर दो महिलाओं की मौत
लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जरवल रोड थानाक्षेत्र में झुकिया गांव की शाहजहां (42) और सलमा (40) रेलवे ट्रैक पार कर खेतों में नित्य क्रिया हेतु गई थीं। वापसी में वे ट्रेन की आवाज सुनकर दूसरे ट्रैक के बीच रुक गईं और ट्रेन के निकलने का इंतजार करने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications