VIDEO: बेटी की शादी में गाना गाते हुए स्टेज पर गिरे सब-इंस्पेक्टर, विदाई के बाद बेटी को दी गई मौत की खबर

नई दिल्ली। केरल के तरुवनंतपुरम में सब इंस्पेक्टर पी विष्णुप्रसाद के घर बेटी की शादी के बीच मातम पसर गया। दरअसल 55 साल के विष्णुप्रसाद अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी में स्टेज पर गाना गा रहे थे। इस बीच अचानक वे बेहोश हो गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार रात 9.30 बजे कोल्लम जिले के नींदाकाड़ा में आखिरी सांस ली।

गाने गाते हुए अचानक गिरे और हो गई मौत

गाने गाते हुए अचानक गिरे और हो गई मौत

विष्णुप्रसाद अपनी बेटी की शादी में 'राकिली पोनमंगाले' गा रहे थे। कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा भी बज रहा था। विष्णुप्रसाद गाना गाने के साथ अपने पांव भी थिरका रहे थे। इतने में वे अचानक गिर गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 बेटी और पत्नी से छुपाई गई मौत की बात

बेटी और पत्नी से छुपाई गई मौत की बात

विष्णुप्रसाद की मौत की बात उनकी बेटी अर्चा और पत्नी से शादी खत्म होने तक छुपाए रखी गई और कहा गया कि वे अस्पताल में हैं और ठीक हो रहे हैं। अर्चा पिता के बारे में पूछ रही था को लोगों ने कहा कि जल्द आएंगे। विष्णुप्रसाद के दामाद का नाम भी विष्णुप्रसाद ही है। दुर्गादेवी मंदिर में शादी के बाद अर्चा को विदा कर दिया गया। सोमवार को विष्णुप्रसाद का अंतिम संस्कार किया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने विष्णुप्रसाद की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

 नाचते नाचते हुई दूल्हे की मौत

नाचते नाचते हुई दूल्हे की मौत

बता दें कि ये चलते फिरते मौत का कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि कुछ समय पहले आए एक वीडियो में देखा गया था कि दफ्तर की एक बैठक में बोलते हुए एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके आलाव एक अन्य वीडियो में अपनी ही बारात में घोड़ी पर नाचते हुए अचानक एक दूल्हे की मौत हो गई थी। इनमें से अधिकतर मामलों में हार्ट अटैक ही मुख्य कारण देखा गया है जब पूरी तरह से स्वस्थ शख्स की अचानक मौत हो गई हो।

यह भी पढ़े- EVM सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+