EVM सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना होने में चंद घंटे बचे है। इससे पहले स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की बुधवार सुबह मौत हो गई।

 Chhattisgarh: A CRPF jawan B Satish Kumar, deployed at strong room in Kondagaon, died of a heart attack earlier this evening.

जवान बी सतीश कुमार को बुधवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक आने से जवान की मौत हो गई। जवान बी सतीश कुमार 188 बटालियन सी कंपनी जगानी कलार में पदस्थ थे।

चुनावी ड्यूटी के तहत उनकी ड्यूटी कोंडागांव के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांगरूम में लगी थी। विशाखापट्नम के रहने वाले सतीश स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए तैनात थे, लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+