CBI ने केरल सौर घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल से की पूछताछ

CBI ने केरल सौर घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल से की पूछताछ

नई दिल्‍ली, 16 अगस्‍त: सीबीआई ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल से महिला के यौन शोषण के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज किया। मालूम हो वेणुगोपाल केरल में सनसनीखेज सौर घोटाले की मुख्य आरोपी है अधिकारियों ने जानकारी दी कि वेणुगोपाल से पूछताछ पिछले सप्ताह हुई थी।

 K C Venugopal

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार केरल पुलिस ने वेणुगोपाल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और अन्य समेत छह नेताओं के खिलाफ छह अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। अधिकारियों ने बताया सीबीआई ने पिछले साल राज्य सरकार की सिफारिश पर इन मामलों को अपने हाथ में लिया था।

पुलिस आयुक्त को 19 जुलाई 2013 को लिखे एक पत्र में महिला ने चांडी, उनके कुछ मंत्रियों और दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित कई कांग्रेस और यूडीएफ नेताओं के खिलाफ यौन दुराचार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि इस मामले में वेणुगोपाल और चांडी के अलावा, हिबी ईडन, अदूर प्रकाश, विधायक ए पी अनिल कुमार, और भाजपा नेता ए पी अब्दुल्ला कुट्टी छह मामलों में आरोपी हैं। 2014 में भाजपा नेता ए पी अब्दुल्ला कुट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जब वह कन्नूर से कांग्रेस विधायक थे। बाद में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शाहो गए थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+