कोर्ट में फूट-फूट कर रोया सपेरा, 'मैंने उसे कोबरा दिया और उसने डसवाकर पत्नी को मार डाला'

कोर्ट में फूट-फूट कर रोया सपेरा, 'मैंने उसे कोबरा दिया और उसने उससे पत्नी को मार डाला'

नई दिल्ली। इस साल मई में केरल के कोल्लम में सांप से डसवाकर पत्नी को मारने के मामले में सपेरे ने बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट में बयान देते हुए सपेरा सुरेश फूट-फूट कर रो पड़ा। उसने कहा कि अगर मैंने सूरज को अगर सांप ना दिया होता तो शायद उसकी पत्नी उथरा बच जाती। उसने कोर्ट में कुबूल किया कि उसने दस हजार रुपए के लालच में सांप सूरज को दिया था।

केस में आरोपी था फिर गवाह बना सुरेश

केस में आरोपी था फिर गवाह बना सुरेश

सुरेश भी इस मामले में आरोपी थी। बाद में वो गवाह बन गया। गुरुवार को कोर्ट में उससे क्रॉस-एग्जामिनेशन हुआ। इस दौरान वो रोने लगा और कहा कि उसने सिर्फ इसलिए उसको मार दिया क्योंकि मैंने उसे सांप दिया। कोल्लम के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गुरुवार को सुरेश से सवाल जवाब किए गए।

इस साल मई का है ये मामला

इस साल मई का है ये मामला

केरल के कोल्लम जिले में इस साल 6 मई को 25 साल की उथरा की सांप के काटने से मौत हो गई थी। शुरू में इसे सांप के काटने की वजह से हुई मौत माना गया था। बाद में क्राइम ब्रांच ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसे महिला के पति सूरज ने प्लान किया था। जांच में सामने आया था कि एक दिन उसका पति पहले से तय योजना के अनुसार एक सांप घर लाया। उसने इसे एक बैग में छिपा रखा था। घर पहुंचकर उसने सांप को सो रही पत्नी के ऊपर फेंक दिया। सांप ने उसकी पत्नी को दो बार डसा, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुरेश को भी किया गया था गिरफ्तार

सुरेश को भी किया गया था गिरफ्तार

जांच में पुलिस ने पाया कि पहले भी सूरज ने इस तरह की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने सूरज और उसको सांप देकर अपराध में साथ देने वाले सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। जिस सांप ने महिला को काटा था, उसे उसके पति सूरज ने सुरेश से दस हजार में खरीदा था। सुरेश जुलाई में गवाह बन गया था। उसने बताया था कि किसी और महिला से शादी करने के लिए सूरज ने ये पूरी साजिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+