Kerala landslides: वायनाड में भारतीय वायु सेना ने भेजे 2 हेलिकॉप्टर, लोगों को बचाने में जुटे आर्मी के जवान
Wayanad landslides: केरल के वायनाड के कई क्षेत्रों में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के कारण वायनाड़ के जिन इलाकों में भूस्खलन हुआ है वहां पर अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। तेज बारिश में बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन मलबे में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की संभावना है।
इंडियन एयर फोर्स ने वायनाड में बचाव अभियान के लिए दो हेलीकॉप्टर, एक Mi-17 और एक ALH ध्रुव का आदेश दिया है। इन हेलीकॉप्टरों को तमिलनाडु के कोयंबटूर में सुलूर एयर बेस से भेज दिया गया है।

एयर फोर्स के अधिकारियों ने बताया राज्य सरकार और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) के साथ मिलकर हमारी रेसक्यू टीम मदद करेगी।
इसके अलावा इंडियन आर्मी ने भी बचाव कार्य में सहायता के लिए रक्षा सुरक्षा कोर के 200 सैनिकों को तैनात किया है। इसके अलावा, कन्नूर में एझिमाला नौसेना बेस से नौसेना कर्मियों की एक टीम भी शामिल है। कन्नूर आर्मी कैंटोनमेंट से लगभग 200 भारतीय सेना कर्मियों वाली दो टीमों को वायनाड भेजा गया है।
बचाव अभियान तेज़
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 122 टीए बटालियन दोपहर बाद वायनाड में चल रहे बचाव और राहत कार्यों में शामिल होने के लिए पहुंच गई है। इन प्रयासों में सहायता के लिए भारतीय नौसेना के 30 विशेषज्ञ तैराकों की एक टीम भी तैनात की गई है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें केरल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के लिए सेना जुटाने का निर्देश दिया।
केरल सरकार ने वायनाड में सर्च अभियान में भारतीय सेना के डॉग स्क्वायड से भी अनुरोध किया है। मेरठ रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स सेंटर (RVC) से एक डॉग स्क्वायड सहायता के लिए पहुंचेगा। इसके अलावा, केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, वन विभाग का एक ड्रोन भी तलाशी अभियान में मदद कर रहा है।
चिकित्सा सहायता और राहत
भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने बताया कि कन्नूर में रक्षा सुरक्षा कोर केंद्र से दो राहत टुकड़ियां रवाना की गई हैं। जो वायनाड के व्यिथिरी तालुक में बड़े भूस्खलन के कारण फंसे लगभग 250 लोगों को बचाना है। सेना के एक बयान में कहा गया है, "इन टुकड़ियों में कन्नूर के सैन्य अस्पताल की चिकित्सा टुकड़ियाँ और प्रादेशिक सेना की पैदल सेना की टुकड़ियां भी शामिल हैं।
#WATCH | Wayanad landslide: Indian Army column reached the landslide site at Chooralmala by 1200 hours. Using ropes, soldiers are being ferried across the river which is in spate to assist and carry out rescue efforts in Ward No 10 of Chooralmala: Indian Army officials
(Source:… pic.twitter.com/lOCJjLVYoC
— ANI (@ANI) July 30, 2024
बता दें केरल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को तड़के कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ जिसके कारण मेप्पाडी, मुंडक्कई टाउन और चूरलमाला इलाकों में भारी तबाही हुई है। दुकानों और घरों सहित इमारतें जमींदोज हो गई हैं और बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण वाहन बह गए हैं।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने घोषणा की है कि वायनाड के चूरलमाला में एक मस्जिद और मदरसे में अस्थायी अस्पताल सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान करके चल रहे राहत प्रयासों का समर्थन करना है।
#WATCH | Kerala: Latest visuals of the rescue operation in Chooralmala area of Wayanad where a landslide occurred earlier today claiming the lives of over 70 people. pic.twitter.com/RGdix0ysc4
— ANI (@ANI) July 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications