Kerala Road Accident: केरल के वायनाड में भीषण स़ड़क हादसा, पलटी जीप, 9 की मौत, 2 घायल
केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सबसे अधिक महिलाएं हैं।
Kerala Road Accident: केरल के वायनाड जिले में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त चीप में 11 लोग सवार थे। वाहन अचानक वायनाड जिले के थलापुझा के पास एक खाई में गिर गया। हादसे में मृतकों में सबसे अधिक महिलाएं हैं।
हादसे में घायल हो दो लोंगो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच के साथ मृतकों के परिजनों को बारे में जानकारी जुटा रही है। केरल पुलिस के मुताबिक हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

हादसा बेहद दर्दनाक था। दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से हुई। जीप अनियंत्रित होते ही पलटते हुए गहरी खाईं में जा गिरी। घटना को लेकर न्यूज एजेंसी एनआई ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गहरी खाई में गिरने के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications