केरल में भीषण हादसा: बस खाई में गिरने से एक छात्र की मौत, 40 घायल
केरल के इडुक्की में बस के खाई में गिर जाने से 1 इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। हादसे में 40 अन्य घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र स्टडी टूर से वापस आ रहे थे।

Kerala Road Accident: केरल के इडुक्की में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हैं। हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब तिरुवनंतपुरम से करीब 320 किलोमीटर दूर तिरूर से एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र स्टडी टूर से लौट रहे थे। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस और अधिकारी एक वन क्षेत्र में पलटी हुई बस के पास बचाव कार्य करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक ने कंट्रोल खो दिया था, जिसके बाद ये हादसा हुआ।
मृतक की पहचान मिल्हाज के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के बाद काफी देर तक बस के नीचे फंसा रहा। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के समय वाहन में कुल 41 छात्र और 3 बस चालक दल के सदस्य सवार थे।
इसस पहले शनिवार को महाराष्ट्र के बारामती में एक बस के पुल से गिर जाने से 57 यात्री बाल-बाल बच गए थे। इन 57 यात्रियों में से 40 से अधिक छात्र शामिल थे। सवार लोगों में एक 18 महीने का बच्चा भी था। पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी से निजी कोचिंग क्लास के छात्रों को लेकर एक वाहन पिकनिक के लिए औरंगाबाद गया था। हादसा शनिवार तड़के बारामती-फलटन मार्ग पर पहुनेवाड़ी पुल पर हुआ।
ऐसी ही एक घटना शनिवार को यमुनानगर के सढौरा इलाके में हुई, जहां कोहरे के बीच एक स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात छात्रों सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications