केरल में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, ब्रिटेन से वापस लौटा था शख्स

कोच्चि, 12 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते दुनियाभर में दहशत का माहौल है। भारत में कई राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। केरल में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। केरल ने रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला मिलने के बाद देश में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई है। इससे पहले दिन में, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ ने इस नए संस्करण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल के ओमिक्रॉन रोगी ने 8 दिसंबर को टेस्ट कराया था।

Kerala reported its first Covid case of Omicron variant coronavirus

Recommended Video

      Omicron Variant in India: सरकार ने इन इलाकों में बढ़ाई सख्ती | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

      केरल के कोच्चि में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बताया कि संक्रमित व्यक्ति 6 ​​दिसंबर को ब्रिटेन से कोच्चि लौटा था। वह 8 दिसंबर को हुए कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने बताया कि शख्स के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे क्वारंटाइन में रखा गया है। फिलहाल संक्रमित व्यक्ति में गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

      महाराष्ट्र के नागपुर में आज ओमिक्रॉन के पहले और कर्नाटक में तीसरे केस की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अब देश में ओमिक्रॉन के कुल 38 केस हो गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में आज ओमिक्रॉन के पहले मामले का पता चला है। संक्रमित व्यक्ति पिछले रविवार को दक्षिण अफ्रीकी देश बुरकीना फासो से दिल्ली लौटा था। दिल्ली में हुए कोविड टेस्ट में वह निगेटिव पाया गया था।

      हालांकि, नागपुर एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया जहां वह ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया। नागपुर के म्यूनिसिपल कमिश्नर राधकृष्णन ने बताया कि संक्रमित की उम्र 40 साल है, उसे इलाज के लिए नागपुर एम्स शिफ्ट किया गया है। उधर ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए 30 और उससे अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+