स्कूल में सांप काटने से छात्रा की मौत पर बढ़ा हंगामा, प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल सस्पेंड
वायनाड। केरल के एक स्कूल में सांप के काटने से छात्रा की हुई मौत को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे थे। छात्राओं और परिजनों का आरोप है कि स्कूल में 5वीं की छात्रा को सांप के काटने पर बार-बार बताने के बाद भी टीचर की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। देरी से इलाज मिलने की वजह से उस छात्रा की मौत हो गई। इसी घटना को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। वहीं अब मामले में सरकार ने स्कूल की प्रिंसिंपल और वाइस प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने और लापरवाही बरतने के मामले में उन पर ये कार्रवाई की गई है।

स्कूल की प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल सस्पेंड
पूरा मामला उस समय सामने आया जब वायनाड जिले के सुल्तान बाथरी में स्थित सर्वजन गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा एस. शेहला की क्लास में सांप के काटने की वजह से मौत हो गई। जैसे ही छात्रा को सांप ने काटा तो दूसरे स्टूडेंट्स ने इसकी जानकारी क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका को दी लेकिन उन्होंने बच्चों की सुनने के बजाय पढ़ाना जारी रखा। सहपाठियों का आरोप लगाया कि शिक्षिका को बताने के बाद भी उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी।

छात्रा की मौत को लेकर प्रदर्शन
छात्राओं ने बताया कि, जब हमने टीचर से इस बारे में बताया तो उन्होंने बस यही कहा कि स्कूल में सांप काटने की घटना नहीं हो सकती। शेहला को किसी कील, पत्थर या फिर इसी तरह की कोई नुकीली चीज से चोट लगी है। हालांकि, बाद में जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ने बच्ची को कोझिकोड रेफर कर दिया, वहां ले जाने के दौरान इस छात्रा की जान चली गई।

एसएफआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प
स्कूल में हुई इतनी बड़ी घटना के तुरंत बाद ही इस मामले में हंगामा बढ़ने लगा। वायनाड के जिला कलेक्टर ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। वहीं केरल के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने भी कहा कि स्कूल प्रशासन पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस बीच शुक्रवार को स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। दूसरी ओर स्कूल में बच्ची की मौत के मामले पर जोरदार हंगामा हुआ। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

राहुल गांधी ने भी केरल सीएम को लिखा पत्र, की ये मांग
यही नहीं स्कूल में सांप के काटने से छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र को लिखा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की अपील की है। बता दें कि ये बच्ची वायनाड जिले के सुलतान बेथरी में एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। फिलहाल प्रशासन और सरकार लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है।
इसे भी पढ़ें:- क्लास में छात्रा को सांप ने काटा लेकिन सामने पढ़ाती रही टीचर, स्टूडेंट की मौत
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications