क्लास में छात्रा को सांप ने काटा लेकिन सामने पढ़ाती रही टीचर, स्टूडेंट की मौत
वायनाड। केरल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल की एक छात्रा को स्कूल में सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पूरे मामले में छात्रों का आरोप है कि जिस समय बच्ची को सांप ने काटा उस समय टीचर भी क्लास में थीं लेकिन उन्होंने छात्रा की ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्कूल में हंगामा मच गया। बाद में छात्रा को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरा मामला केरल के वायनाड जिले का है। वहीं स्कूल के छात्रों और मृत स्टूडेंट के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते 10 वर्षीय छात्रा की जान गई।

सांप काटने से 5वीं की छात्रा की मौत
सांप के काटने से जिस बच्ची की मौत हुई उसकी पहचान एस. शेहला के तौर पर हुई है, वो पांचवीं की छात्रा थी। वायनाड जिले के सुलतान बेथरी में एक सरकारी स्कूल में शेहला पढ़ती थीं। बुधवार को जिस समय उसे सांप ने काटा वो अपनी क्लास में थीं और उस समय उनकी क्लास चल रही थी। टीचर बच्चों को पढ़ा रही थीं। जैसे ही छात्रा को सांप ने काटा तो दूसरे छात्रों ने इसकी जानकारी क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका को दी लेकिन उन्होंने बच्चों की सुनने के बजाय पढ़ाना जारी रखा।

चल रही थी क्लास, तभी सांप ने बच्ची को काटा
सहपाठियों का आरोप है कि शिक्षिका से जब हमने बताया कि शेहला को सांप ने काटा है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। उसे किसी कील, पत्थर या फिर इसी तरह की कोई नुकीली चीज से चोट लगी है। हालांकि, बाद में जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो छात्रा को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी स्थिति ठीक नहीं हुई और कोझिकोड रेफर किया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी, छात्रा की कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

बताने के बावजूद क्लास में मौजूद टीचर ने नहीं दिया ध्यान
मृत छात्रा के साथ पढ़ने वाले दूसरे छात्रों ने बताया कि सांप काटने की घटना दोपहर करीब 3.10 बजे हुई, बताने के बावजूद भी स्कूल प्रशासन ने 3.50 बजे तक छात्रा को कोई चिकित्सीय सुविधा मुहैया नहीं कराई। स्कूल की हेडमास्टर ने बताया कि छात्रा को करीब 4.10 बजे के करीब स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने की वजह से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाने में ढाई घंटे का समय लगता, इसी दौरान छात्रा की मौत हो गई।

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, शिक्षा मंत्री ने कही कार्रवाई बात
वहीं स्कूल में छात्रा की सांप के काटने से मौत की खबर सामने आते ही हंगामा मच गया। जांच शुरू हुई कि आखिर सांप क्लास में आया कैसे। जांच में पता चला कि क्लासरूम की जमीन कंक्रीट की बनी हुई थी, जिसमें एक जगह पर बड़ा छेद था। इसी छेद से सांप के आने की आशंका जताई जा रही है। वायनाड के जिला कलेक्टर ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे। वहीं केरल के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने कहा कि स्कूल प्रशासन पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें:- स्कूल में बच्चे कर रहे थे पढ़ाई तभी निकल आए एक-दो नहीं बल्कि 6-6 सांप, फिर...
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications