कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लेने के बाद 19 साल की छात्रा की मौत! परिवार ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा
तिरुवनंतपुरम, अप्रैल 09। केरल में कथित रूप से कोरोना वैक्सीन की डोज लेने से एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट ग्रैजुएट की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने कोविशील्ड वैक्सीन की डोज ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह आरोप परिवार की ओर से लगाए गए हैं और अब परिवार 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग करते हुए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

परिजनों ने सरकार और कंपनी को ठहराया जिम्मेदार
परिवार की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी की मौत की वजह केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सीरम इंस्टीट्यूट भी है, जिसकी कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उनकी बेटी ने ली थी। परिवार ने अपनी याचिका में 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। याचिका के अनुसार, पठानमथिट्टा के रहने वाले साबू सी थॉमस और उनकी पत्नी जीन जॉर्ज ने अपनी बेटी नोवा साबू के लिए इंसाफ की मांग की है।
कैसे लड़की की हुई मौत?
परिवार का कहना है कि उनकी बेटी कोच्चि में एमए लिटरेचर की पढ़ाई कर रही है। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल में उसने कोविशील्ड की डोज ली थी, जिसके बाद उसकी तबियत 2 दिन तक खराब रही। परिवार ने कहा है कि उनकी बेटी को 2 दिन तक सिर में दर्द और बहुत तेज बुखार रहा था। बाद में नोवा को किसी और अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसने थकावट, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की। इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गई। नोवा को बाद में वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन 12 अगस्त 2021 को उसकी मौत हो गई।
परिवार के इन आरोपों पर पथानामथिट्टा के जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। एक हफ्ते के बाद जांच की रिपोर्ट में सामने आया था कि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि नोवा साबू को पहले से कोई न्यूरोलॉजिकल बीमारी थी। रिपोर्ट में पता चला था कि नोवा को जो लक्षण आए थे, वो कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक के तुरंत बात आए थे। रिपोर्ट में कहा गया था नोवा साबू थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, थ्रॉम्बोसिस सिंड्रोम से पीड़ित हो सकती हैं, जो कोविशील्ड वैक्सीन के लिए एक इम्युनोजेनिक प्रतिक्रिया है, जो एक दुर्लभ स्थिति है जो कोविदशील्ड टीकाकरण के बाद होती है। याचिकाकर्ता की मांग पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications