Malappuram boat accident पर पुलिस ने लिया एक्शन, बोट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया
Malappuram boat accident पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए बोट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही उसे हिरासत में ले लिया है। अब तक इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक हाउसबोट पलट जाने से 22 लोग काल के गाल में समा गए। इसके बाद केरल सीएम पिनाराई विजयन ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाव के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
रविवार शाम 7 बजे तनूर इलाके के थूवलथीरम समुद्र तट के पास हाउस बोट पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई, इस नाव में 40 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। वहीं, पुलिस ने नाव मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया। बताया गया कि उनके पास कथित तौर पर काम करने का लाइसेंस नहीं था।
बता दें कि आज केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने मृतकों के परिजनों और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की। साथ ही घायलों को सरकारी खर्च पर इलाज की बात कही।
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शोक जता चुके हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, एनडीआरएफ अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है, जिसमें बचे हुए लोगों को तलाश किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications