केरल पुलिस ने मीडिया हाउस के कोझिकोड ऑफिस में ली तलाशी, केंद्रीय मंत्री ने सीएम विजयन पर साधा निशाना
Kerala Police, Kerala, Police, Kozhikode office, media house, Union minister, Pinarayi Vijayan, asianet news channel, Rajeev Chandrashekhar, केरल, केरल पुलिस, कोझिकोड, मीडिया हाउस, राजीव चंद्रशेखर, पिनराई विजयन

Kerala Police Searches Media House: केरल पुलिस ने रविवार को एशियानेट न्यूज के कोझिकोड ऑफिस में सर्च ऑपरेशन चलाया। केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम एशियानेट न्यूज के कार्यालय में तलाशी ली। उनके द्वारा प्रकाशित एक कथित 'फेक न्यूज' को लेकर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। केरल पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए केस दर्ज किया है।
Recommended Video

वहीं, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि मुख्यमंत्री ने मीडिया हाउस में केरल पुलिस को भेजकर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं को भेजा था और अब केरल पुलिस को भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।
कोझिकोड पुलिस द्वारा मलयालम समाचार चैनल एशियानेट न्यूज के कार्यालय में किए गए निरीक्षण का एक वीडियो साझा करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि पिनराई विजयन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मीडिया के सवालों से लगता है कि वह अपने SFI का उपयोग करके मीडिया को डरा-धमका कर लोगों को विचलित कर सकते हैं।
बता दें कि केरल के कोच्चि में स्थित मलयालम समाचार चैनल 'एशियानेट न्यूज' के कार्यालय में शुक्रवार शाम को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कुछ कार्यकर्ता कथित रूप से जबरन घुस गए थे तथा वहां कर्मचारियों को धमकाया था। पुलिस के अनुसार चैनल की शिकायत के आधार पर सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा एसएफआई के लगभग 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मैं हमले की आलोचना करता हूं: प्रकाश जावड़ेकर
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मैं एसएफआई कार्यकर्ताओं के एशियानेट न्यूज पर हमले की आलोचना करता हूं। हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। अगर किसी से दिक्कत है तो विरोध किया जा सकता है, लेकिन हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। हम एसएफआई की कृत्यों की आलोचना करते हैं। सरकार को उन सभी को गिरफ्तार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, ये याचिका की गई खारिज












Click it and Unblock the Notifications