केरल में निपाह वायरस का कहर, अबतक 10 की मौत, 12 लोगों पॉजिटिव
नई दिल्ली। केरल के कई जिले निपाह वायरस की चपेट में हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि, अभी तक हमारे पास 18 सैंपल के टेस्ट रिजल्ट आए हैं। इनमें 12 में निपाह वायरस पाया गया। उनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोगों की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज रहस्यमयी बुखार से प्रभावित दो और लोगों की मौत की मौत हो गई। आशंका है कि दोनों निपाह वायरस की चपेट में थे। दोनों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था।

LIVE Feed













Click it and Unblock the Notifications