केरल के मंत्री Saji Cheriyan ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा, संविधान पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

केरल के मंत्री साजी चेरियन (Saji Cheriyan) ने बुधवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दोपहर में स्टेट कैबिनेट से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।

तिरुवनंतपुरम, 06 जुलाई : केरल के मंत्री साजी चेरियन (Saji Cheriyan) ने बुधवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दोपहर में स्टेट कैबिनेट से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने किन कारणों से अपना इस्तीफा दिया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इससे पहले वे संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

केरल के मंत्री Saji Cheriyan ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा
Photo Credit:

बता दें कि केरल के मंत्री साजी चेरियन ने मंगलवार को संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के संविधान का इस्तेमाल शोषण और लूट के लिए (Indian constitution exploitation) किया जाता है। चेरियन ने पथनमथिट्टा में सीपीआईएम के एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान में सेकुलरिज्म को लेकर भी बयान दिया था।

भारतीय संविधान लोगों का शोषण कर सकता है

पथनमथिट्टा के मल्लापल्ली में सीपीआईएम कार्यक्रम में मुख्य भाषण देते हुए केरल के मंत्री साजी चेरियन ने कहा था कि संविधान में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र के संदर्भ हैं लेकिन इसका फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोगों का शोषण कर सकता है।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने पलटवार किया

बकौल साजी चेरियन, भारतीय संविधान अंग्रेजों ने तैयार किया, भारतीयों ने इसे लिखा और इसे लागू किया। 75 साल हो गए। भारत ने एक सुंदर संविधान लिखा जिसे लूटने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साजी चेरियन के बयान पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा, केरल के मंत्री साजी चेरियन ने अपने भाषण में भारतीय संविधान का अपमान किया। उनका बयान देश विरोधी है। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वह अब सफाई दे रहे हैं। उन्हें संविधान के बारे में कुछ नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+