वायरल हुए मेडिकल स्टूडेंट के वीडियो में लोगों ने निकाला 'लव जिहाद' एंगल, जानें क्या है रसपूतिन चैलेंज
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो मेडिकल स्टूडेंट्स डांस कर रहे थे। 30 सेकेंड का ये वीडियो काफी हिट हुआ और इस पर लाखों व्यूज आ गए, लेकिन इस डांस वीडियो में भी कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग खोज निकाला। जिसके बाद से इस पर तगड़ी बहस शुरू हो गई है। साथ ही वीडियो में दिख रहे लड़के पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है।

रसपूतिन गाने पर किया डांस
दरअसल मेडिकल की छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन के रज्जाक थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते थे। वैसे नवीन सीनियर और जानकी उसकी जूनियर है। उन्होंने रसपूतिन गाने पर एक वीडियो बनाया, जो तेजी से वायरल हुआ। इस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लव जिहाद का एंगल खोज निकाला। मामले में कृष्णा राज नाम के शख्स ने लिखा कि थ्रिसुर कॉलेज के दो छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की का नाम जानकी और लड़के का नवीन रज्जाक है। मुझे इस मामले में कुछ गड़बड़ नजर आ रहा है। जानकी के माता-पिता को सावधान रहना चाहिए।

कई लोगों ने किया विरोध
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसके समर्थन में आ गए, तो कुछ इसके विरोध में। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वीडियो लड़के ने पूरी प्लानिंग के साथ शूट किया है, ताकी इसे वायरल किया जा सके। वहीं एक अन्य यूजर ने लव जिहाद एंगल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये कॉलेज का सामान्य वीडियो है। इसको सांप्रदायिक रंग देना गलत है।
क्या है Rasputin Challenge?
मामले में विवाद बढ़ता देख कॉलेज का स्टूडेंट यूनियन दोनों छात्रों के समर्थन में आ गया है। साथ ही रसपूतिन गाने पर कई छात्रों ने डांस कर उसका वीडियो पोस्ट किया। अब सभी से इसे गाने पर वीडियो बनाने की अपील की जा रही है। वीडियो के साथ छात्र #resisthate हैशटैग इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टूडेंट यूनियन के मुताबिक उन्होंने रसपूतिन चैलेंज शुरू किया है, ताकी जो लोग सांप्रदायिकता फैला रहे हैं, उनको जवाब दिया जा सके। इसके लिए बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र कैंपेन से जुड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications