केरल में बड़ा सड़क हादसा, घर में घुसी बेकाबू बस, 5 लोगों की मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल के राजापुरम के कासरगोड में एक बेकाबू बस की चपेट आने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कर्नाटक के पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक घर में बेकाबू बस पलट गई। जिससे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बस में करीब 70 लोग सवार थे। सभी लोग बाराती थे जो कर्नाटक से केरल आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications