भूखे बच्चों को होटल में खिलाया खाना, बिल देखकर आंख में आया आंसू
नयी दिल्ली। आज के आधुनिक और भौतिकतावादी युग में भी मानवता जिंदा है। इस बात का सबूत है ये खबर। केरल के एक होटल में एक इंसान ने जब भूखे बच्चों को खाना खिलाया तो होटल की मानवता देखकर आपकी आंखों से आंसू आ जाएंगे।

केरल के मलप्पुरम में एकइंसान ने दो गरीब भूखे बच्चों को उनकी पसंद का खाना खिलायाबच्चों से उस शख्स ने पूछा कि क्या खाओगे तो बच्चों ने उसकी प्लेट में पसरी चीजों को ही खाने की इच्छा जाहिर की। शख्स ने दोनों भूखे भाई-बहन को उनकी पसंद का खाना ऑर्डर करके खिलाया। दोनों बच्चे खाकर और हाथ धोकर जब चले गए तो उसने अपना खाना खाया और जब खाने का बिल मांगा तो बिल देखखर वो रो पड़ा।
रेस्तरां ने उसके खाने का कोई चार्ज नहीं किया था और बिल पर लिखा था, "हमारे पास ऐसी बिलिंग मशीन नहीं है जो मानवता का बिल निकाल सके। आपका भला हो।" शख्स ने इस बात का जिक्र फेसबुक पर किया जो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications