Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओणम में खा रहा था इडली, चली गई जान

नयी दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा था कि इडली खाने से किसी की जान जा सकती है। शायद नहीं, लेकिन ऐसा हुआ है। इडली खाने से व्यक्ति की जान चली गई। जी हां तेजी से इडली खाने की वजह से एक शख्स की जान चली गई। इडली खाने की प्रतियोगिकता में हिस्सा लेना इस शख्स को भारी पड़ गया।

 idli

केरल के पल्लकड़ गांव में ओणम महोत्सव की खुशियां मनाने के दौरान इडली खाने की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी आयोजन के दौरान एक शख्स के गले में इडली फंस गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पल्लकड़ गांव के ही आर्ट्स क्लब की ओर से ओणम के मौके पर इडली खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 55 साल के कनदामुथान ने भी इस प्रतियोगिकता में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान कनदामुथान जब तेजी से इडली खा रहे थे, तो उनके गले में इडली फंस गई, जिसकी वजह से उनकी सांस अटक गई। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+