केरल स्थानीय निकाय चुनाव: पहले राउंड के लिए 5 जिलों में आज वोटिंग, 6,910 वार्डों में मतदान

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: पहले राउंड के लिए 5 जिलों में आज वोटिंग, 6,910 वार्डों में मतदान

Kerala Local Body polls Today: केरल में आज मंगलवार (08 दिसंबर) को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहले दौर का मतदान है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा और इडुक्की जिलों में 395 स्थानीय निकायों में 6,910 वार्डों में वोटिंग है। (Kerala Local Body election) मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 88,26,873 मतदाता हैं, जिनमें 41,58,395 पुरुष, 46,68,267 महिलाएं और 61 ट्रांसजेंडर लोग शामिल हैं।

Recommended Video

    Kerala Civic Elections: पहले राउंड के लिए 5 जिलों में Voting जारी | वनइंडिया हिंदी
    Kerala Local Body election

    चुनाव आयोग ने कहा, इसमें 150 एनआरआई और 42,530 मतदाता पहली बार वोटिंग में शामिल होंगे। 11,225 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 320 समस्याग्रस्त मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग भी शुरू की गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 56,122 कर्मियों को तैनात किया गया है।

    कोविड-19 के नियमों का रखा जाएगा ध्यान

    स्थानीय निकाय चुनाव (पंचायत, नगरपालिका और निगम) कोविड -19 मानदंडों के तहत कराया जा रहा है। सभी वोटर्स को मतदान केंद्र में आने के लिए मास्क और सैनेटाइजेशन करना होगा।

    राज्य चुनाव आयोग ने 1,850 मतदान केंद्रों को केरल में संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए वेबप्रसारण करने का फैसला किया गया है।

    संवेदनशील इलाकों में चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी

    निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर वेबप्रसारण की व्यवस्था नहीं होगी, वहां वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने साफ किया है कि इसका जो भी खर्च होगा वो चुनाव आयोग उठाएगा।

    केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार नहीं किया है। बीजेपी को केरल में सीटें कम आने की उम्मीद है। यही वजह है कि उन्होंने किसी बड़े नेता से केरल में चुनाव प्रचार नहीं करवाए। वहीं राहुल गांधी ने भी केरल चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+