केरल में बाढ़ की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार और ड्राइवर की डूबने से मौत
नई दिल्ली। टीवी चैनल पर अलग-अलग खबरों की रिपोर्टिंग देखते समय आपको शायद की इस बात का अंदाजा हो कि कितना जोखिम उठाकर पत्रकार आपतक खबरों को पहुंचाते हैं। केरल में भी बाढ़ की खबर की रिपोर्टिंग कर रहे मलयालम टीवी चैनल के स्ट्रिंगर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चैनल का स्ट्रिंगर और कार ड्राइवर की वैकोम के पास कंट्री बोट डूब जाने के बाद लापता हो गए थे, जिसके बाद मंगलवार को उनका शव बरामद किया गया है।

मातृभूमि न्यूज चैनल के स्ट्रिंगर साजी का शव बरामद कर लिया गया है। शव की तलाश के लिए फायरफोर्स औ नेवी के गोताखोर ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो दोनों का शव बरामद कर लिया गया। शव का सरकारी अस्पताल में ऑटोप्सी जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। कार ड्राइवर बिपिन का शव पास के एक तालाब से शाम को 7.30 बजे बरामद किया गया है जोकि हादसा स्थल से 300 मीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के शव को भी ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है।
इसे भी पढे़ें- भारत लौटकर कर्ज चुकाने और कानूनी प्रकिया का सामना करने को तैयार माल्या- सूत्र
आपको बता दें कि मीडिया की दो टीमें वैकोम में आई बाढ़ की रिपोर्टिंग करने के लिए गई थी, लेकिन नाव के डूब जाने की वजह से ये दोनों लापता हो गए थे। वहीं मातृभूमि चैनल के स्टाफ रिपोर्टर केबी श्रीधरन और कैमरामैन अभिलाष भी उसी नाव में थे, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस, ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इसमे पांच नेवल डिजास्टर रिलीफ टीम के सदस्य शामिल थे। श्रीधरन और अभिलाष को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने दी धमकी, 'प्लेन हाईजैक हो गया है'












Click it and Unblock the Notifications