केरल: मां का दूध पीते हुए नवजात की हो गई मौत, फिर दुखी मां ने अपने बड़े बेटे के साथ की आत्महत्या
Idukki New Born Death: बच्चे की मौत के बाद से महिला सदमे में थी। जब परिवार के सभी सदस्य पूजा के स्थान पर गए थे तब उसने बड़े बेटे के साथ आत्महत्या कर ली।

Idukki Newborn Death: केरल के इडुक्की (Idukki) से एक बेहद ही दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां बुधवार को 28 दिन के एक नवजात की मां का दूध पीने के दौरान (Breast Feeding) दम घुटने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद मां सदमें में चली गई और दर्द सह नहीं पाने के कारण अपने बड़े बेटे को साथ लेकर कुएं में छलांग लगा दी। केरल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक कैथक्कल (Kaithakkal) की रहने वाली लिजा (38) ने गुरुवार सुबह यह अतिवादी कदम उठाया।
लीजा और उसका 7 साल का बेटा गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे कुएं में मृत पाए गए। उसके रिश्तेदारों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद लिजा सदमे में थी। बुधवार शाम को शिशु के अंतिम संस्कार के बाद से ही परिवार वाले उस पर नजर रखे हुए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह जब परिवार चर्च के लिए निकला तो उसने बड़े बच्चे के साथ यह खौफनाक कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications