Kerala Human Sacrifice:मानव बलि केस में SIT खोजी कुत्तों की मदद से कर रही जमीन की खुदाई, 26 महिलाएं लापता
Kerala Human Sacrifice:महिलाओं की बलि मामले में SIT ने जमीन खुदवाकर ढुढवा रही शव, 26 महिलाएं लापता हैंं
Human sacrifice in Kerala: केरल के पथानामथिट्टा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां पर कथित तौर पर दो महिलाओं की बलि देकर जमीन में दफन कर दिया गया है। कथित मानव बलि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को एलंथूर गांव में एक आरोपी की जमीन की खुदाई करवाना शुरू कर दी है। जिससे ये पता लगाया जा सके कि उसने अन्य महिलाओं को तो इसी तरह अपना निशाना नहीं बनाया है। पुलिस को इस बात की आशंका है लोगों की बलि दी गई और उसके बाद उन्हें दफना दिया गया।

अन्य महिलाओं की भी हत्या होने का है संदेश
मानवअधिकार आयोग की शिकायत के बाद ये मामला सुर्खियों में आ चुका है। पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या के आरोप में मोहम्मद शफी, भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी कुछ भी कबूल नहीं रहे हैं चुप्पी साधे हुए हैं। कई चीजों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। एसआईटी को शक है कि इन आरोपियों ने ने दो महिलाओं की तरह अन्य कई लोगों की भी हत्या कही है।
दो महिलाओं की बलि देकर उनके साथ किया था घिनौना काम
बता दें केरल में दो महिलाएं सितंबर माह में लापता हुई महिलाओं की बलि मामले में इस सप्ताह तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। तीनों ही पुलिस रिमांड पर है। पथनमथिट्टा में लापता महिला जिनका नाम पद्मा और रोसलीन था उनकी बलि देकर उनके साथ घिनौना काम किया था।
दो खोजी पुलिस कुत्तों की मदद से जुटा रही सबूत
हालांकि इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। शनिवार की दोपहर एसआईटी पुलिस टीम के 2 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस कुत्तों 'माया' और 'मर्फी' की मदद से आरोपी भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला की जमीन की तलाशी ले रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम और तीनों आरोपी के साथ उसकी जमीन पर पहुंचे और एकड़ों जमीन पर खुदाई करवानी शुरू की है। वहीं जब टीम वहां आरोपियों को लेकर पहुंची तो लोगों की भीड़ भी वहां पहुंच गई। पुलिस को गुस्साए स्थानीय लोगों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
काला जादू कर दो महिलाओं को फंसाया और उनके टुकड़े.टुकड़े कर जमीन में दबा दिया
बता दें इस घटना का मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ राशिद ने केरल में घूमकर अपने शिकार चुनता था काला जादू के नाम पर उसने अपने साथियों केस साथ मिलकर बलि दी है। आर्थिक मदद करने के नाम पर इन दोनों महिलाओं को बुलकार किडनैप कर लिया था और दोनों महिलाओं की हत्या कर दी थी और दोनों महिलाओं के शवों के टुकड़े.टुकड़े कर घर के पीछे ही दबा दिया गया था।
शक है कि शरीर के कुछ अंगों को खा भी लिया हो
कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू बताया कि मुख्य साजिशकर्ता शफी मानसिक रूप तौर पर विकृत इंसान है। पुलिस को शक हे कि वो आरोपियों ने पीड़िता की हत्या करने के बाद शरीर के कुछ अंगों को खा भी लिया हो। हालांकि अभी इसकी जांच चल रही है। हत्या की गइ दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंग तीन गड्ढों से बरामद किए गए हैं।
हत्या करने के बाद महिला के सोने के गहने गिरवी रखे
शुक्रवार को एसआईटी ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ रशीद के कोच्चि स्थित घर और होटल में छापेमारी की थी। जांच के दौरान शफी की पत्नी नबीजा ने कथित तौर पर कहा कि उसने उसे पिछले सप्ताह सितंबर में 40,000 रुपये दिए थे और उसे बताया कि उसे अपने पुराना वाहन बेचा है। हालांकि, पुलिस ने जांच में पाया कि कथित तौर पर शफी ने पद्मा नाम की महिला की हत्या करने के बाद उसके गहने गिरवी पर रखकर वो पैसे हासिल किए थे क्योंकि जांच के दौरान पुलिस ने एर्नाकुलम में एक साहूकार के पास से 40 सॉवरेन सोना भी बरामद किया।
26 महिलाएं लापता, उनकी मानव बलि एंगल से होगी जांच
गौरतलब है कि पिछले 5 सालों में केरल के पथनमथिट्टा में 12 महिलाएं और एर्नाकुलम में 14 महिलाएं लापता हुई हैं। मानव बलि का ये मामला सामने आने के बाद माना जा रहा है कि उनकी भी इस एंगल से जांच की जाएगी। मामलों की जांच के लिए विशेष अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार पूछताछ के बाद उन्हें संदेह है कि और हत्याएं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications