केरल राज्‍यपाल ने सीएम विजयन को दिया जवाब - तीन तलाक पर अब 40 कोड़े नहीं मार सकते इसलिए होती है जेल

केरल सीएम ने तीन तलाक के पक्ष में बयान दिया था जिसका जवाब अब केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद ने दिया है। उन्‍होंनें दावा कि कुरान में तीन तलाक का कहीं जिक्र नहीं है।

keral

केरल के मुख्‍यमंत्री विजयन पिनाराई ने बुधवार को तीन तलाक के पक्ष में बयान दिया था। उन्‍होंने सवाल उठाया था कि मुसलमानों के लिए ही तलाक को अपराध क्‍यों है बाकी धर्मों में तो तलाक को सिविल कानून के तहत रखा गया है। केरल सीएम के तीन तलाक पर दिए गए इस बयान पर अब केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद ने बयान दिया है।

आरिफ मोहम्‍मद जो आए दिन हिंदुओं के पक्ष में दिए जाने वाले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उन्‍होंने केरल सीएम के तीन तलाक के पक्ष में दिए गए बयान का जवाब देते हुए जो बात कही उसमें कुरान का भी हवाला दिया है। केरल के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद ने कहा

तीन तलाक कहीं नहीं है कुरान में भी नहीं है। इसलिए जब तीन तलाक पर सबसे पहले कानून बना तो उस आदमी को 40 कोड़े मारने का प्रावधान रखा गया, लेकिन आज आप 40 कोड़े नहीं मार सकते इसलिए जेल का प्रावधान है

आरिफ मोहम्मद खान, केरल के राज्यपाल सीएए पर सीएम की टिप्पणी पर कहा वह अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन कोई भी देश के कानून को लागू होने से नहीं रोक सकता। उन्‍होंने कहा केरल के सीएम ने जो कुछ भी कहा वह उनकी अपनी व्‍यक्तिगत राय है, लेकिन तीन तलाक अब कोई मुद्दा नहीं रहा, कानून 2019 में लागू हो गया। इस कानून के लागू होने के बाद से बहुत सी महिलाओं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। अगर किसी को इससे समस्या है तो मैं क्या कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+