केरल सरकार ने राहुल गांधी को दिए दो पर्सनल स्टाफ बुलाए वापस, आखिर इस फैसले की क्या है वजह?

केरल सरकार ने संसद की सदस्यता छीने जाने का बाद राहुल गांधी को दिए दो पर्सनल स्टाफ को वापस बुला लिया है।

congress leader Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने के कई महीनों बाद केरल सरकार ने अपने दो कर्मचारियों को वापस ले लिया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे, जिस कारण राज्य सरकार ने उन्हें 2 पर्सनल स्टॉफ मुहैया कराए थे।

सामान्य प्रशासन के संयुक्त सचिव के जारी आदेशानुसार, निजी सहायक रतीश कुमार के आर और चालक मोहम्मद रफी को उनके कार्यों से मुक्त किया जाता है। रतीश कुमार और मोहम्मद रफी को उनके पहचान पत्र वापस करने के लिए कहा गया है।

रतीश कुमार को वापस सुल्तान बाथरी स्थित पुनर्स्वेक्षण के अधीक्षक कार्यालय में ज्वाइन करने को कहा गया है। बता दें कि राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर गुजरात की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी के साथ एक और नाम लेते हुए कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है। इसके बाद बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+