गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस: स्‍वपना सुरेश और संदीप नायर 14 दिनों की रिमांड पर

तिरुवनंतपुरम। केरल में 30 किलोग्राम गोल्‍ड स्‍मगलिंग मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट ने आरोपी स्वपना सुरेश और संदीप नायर को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। अब उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। इन दोनों के कोरोना टेस्ट रिजल्ट सोमवार को आ जाएंगे। यदि इनके टेस्ट नेगेटिव आते हैं तो कोर्ट इनकी कस्टडी सुनिश्चित करेगा। बता दें कि स्वपना सुरेश और संदीप नायर बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में स्थित एक होटल में छिपे हुए थे।

गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस: स्‍वपना सुरेश और संदीप नायर 14 दिनों की रिमांड पर

दोनों ने होटल में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया था। जिससे एनआईए को दोनों की लोकेशन की जानकारी मिल गई थी। शुक्रवार को NIA ने इस मामले में UAPA की धारा-16, 17, 18 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में NIA ने स्वप्ना सुरेश, सरिथ, फाजिल फरीद और संदीप नायर को मुख्य अभियुक्त बताया था। एनआईए के हाथ लगे दस्तावेज और सबूतों को जांचने के बाद पता चलता है कि ये पहली बार नहीं था।

इससे पहले भी स्वपना ने राजनयिक संबंधों का फायदा उठाया था। एफआईआर में चार आरोपियों के नाम हैं, जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ फैजल फरीद ही अभी तक लापता है। वह यूएई में दोनों का गोल्ड सप्लायर हो सकता है। गौरतलब है कि स्वपना मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अब हटाए जा चुके सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की करीबी है। स्‍वप्‍ना का कहना है कि गोल्‍ड स्‍मगलिंग से उसका कोई लेना-देना नहीं है और वह मामले में बेवजह "मीडिया ट्रायल" का सामना कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+