Kerala floods: देशभर से केरल के लिए भेजी जा रही मदद, राज्य में राहत कार्य जोरों पर
कोच्चि। केरल में करीब दो हफ्ते बाद बारिश और बाढ़ से लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। केरल के कई इलाकों में पानी कम हुआ है और लोगों को जरूरी चीजें मिलना शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी भी कई ऐसी जगह हैं, जहां हजारों की तादाद में लोग फंसे हैं और उनको निकालने का काम सेना और एनडीआरएफ की टीम कर रही है। सोमवार को भी 6 लोगों की मौत की खबर आई थी। जबकि, राज्य में 29 मई को आई पहली बाढ़ के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 के करीब पहुंच गई है। वहीं राज्य में 5645 राहत शिविरों में 10 लाख से अधिक लोग रहने को मजबूर हैं। राज्य में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। केरल की मदद को केंद्र सरकार से लेकर तमाम राज्य आगे आए हैं। सेना, वी, एयरफोर्स, NDRF,ITBP सभी राहत और बचाव के काम में पूरी तरह मुस्तैद हैं।

केरल में विनाशकारी बाढ़, पल-पल की अपडेट
LIVE Feed











Click it and Unblock the Notifications