Kerala floods: केरल में भारी बारिश से भयंकर तबाही, अब तक 37 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम। नैसर्गिक सुंदरता का धनी केरल इस वक्त प्रकृति की मार सह रहा है, यहां भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भयंकर तांडव मचाया है, जिसके चलते यहां मरने वालों की संख्या अब 37 हो गई है और 54000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। राज्य के 11 जिले इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के कारण बांध और नदियां लबालब भरी हुई हैं, सड़कें ध्वस्त हो गई है, राज्य की लगभग सभी 40 नदियां उफान पर हैं और यही नहीं भारी आर्थिक नुकसान भी हुआ है, ऐसी तबाही पिछले 50 सालों में यहां कभी नहीं आई थी।

केरल में बारिश ने बरपाया कहर, 37 की मौत

केरल में बारिश ने बरपाया कहर, 37 की मौत

आपको बता दें कि बीते चार दिनों से हो रही यहां भीषण बारिश ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। आज यहां के केलपट्टा इलाके में 10 नौसेना के जवान, एक अफसर समेत टीम को आर्मी की रेस्क्यू टीम के साथ तैनात किया गया है, आज भी यहां के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए यहां के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी

14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने वायनाड में 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है तो इडुक्की में 13 अगस्त तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, पलक्कड़, कोझिकोडे में भी आज भारी बारिश का अनुमान है।

बारिश के कारण आई भयंकर तबाही

बारिश के कारण आई भयंकर तबाही

बारिश के कारण आई भयंकर तबाही की वजह से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मुआवजे का ऐलान किया है, उन्होंने कहा है कि बारिश की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा साथ ही घर और जमीन गंवाने वाले लोगों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान भी किया गया है, इसके अलावा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और घायलों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+