Kerala Flood: अगले कुछ दिन वायनाड में गुजारेंगे राहुल गांधी, हालात का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। केरल में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। इस आपदा में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। केरल का वायनाड सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाका है। यहां से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हालात पर चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि अगले कुछ दिन वह अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे और । राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि वायनाड में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मैं अगले कुछ दिन यहां के कैंप का दौरा करूंगा और स्थिति की समीक्षा करूंगा। साथ ही लोगों की मदद के लिए क्या कदम उठाए गए हैं इसको लेकर जिला और राज्य के अधिकारियों से बात करूंगा।

rahul gandhi

बता दें कि केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में अब तक बाढ़ से 60 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हजारों लोग बाढ़ की वजह से बेघर हो चुके हैं, एनडीआरएफ की टीमें लोगों के राहत और बचाव के काम में जुटी हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ और बारिश से केरल में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के वायनाड और मलप्पुरम में सबसे ज्यादा तबाही है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

उधर अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और गुजरात के कई स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है, स्काई मेट के मुताबिक राजकोट, भुज और द्वारका के भागों में बाढ़ की संभावना है, साथ ही, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है, इसलिए यहां के लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+