केरल: जहाज से टकराई नाव, 3 मछुआरों की मौत 8 लापता

कोच्चि। केरल के कोच्चि में समुद्र तट से दूर मछुआरों की नाव एक जहाज से टकरा गई। इसमें हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तीन को बचा लिया गया है। वहीं आठ मछुआरे अभी लापता बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 3:30 बजे की आसपास की बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एर्नाकुलम जिले के मुनंबम इलाके के करीब 15 मछुआरों नाव चेत्तुवा तट पर मछली पकड़ रहे थे। तभी नाव जहाज से टकरा गई। भिड़त इतनी भीषण कि नाव पूरी तरह के तबाह हो गई।

केरल

केरल मत्स्यपालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी अम्मा ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन मछुआरों ने अपनी जान गंवा दी है। अब तक तीन मछुआरों को बचाया गया है, और घटना के बाद गायब होने वाले शेष आठों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किए गए हैं। मर्सीकुट्टी ने कहा, हमें बताया गया है कि यह दुर्घटना तट से करीब 28 मील की दूरी पर हुई। हमने मुंबई स्थित मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को जानकारी भेज दी है जो जहाज का पता लगाने में सक्षम होंगे।

नौसेना ने जीवित बचे लोगों की खोज और बचाव के लिए एक सी किंग हेलीकॉप्टर तैनात किया है। पूरे क्षेत्र की खोज के लिए एक डोर्नियर विमान भी लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, टकराव के समय क्षेत्र में मौजूद व्यापारी जहाजों की जांच के लिए एक और डोर्नियर विमान हवाई जहाज भेजा जा रहा है।

केरल

मंत्री ने कहा कि, दूरी और समय को ध्यान में रखते हुए, हम जहाज की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इसे खोजने की ज़रूरत है। यदि नौकाओं और जहाजों को दिए गए दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है तो यह पता लगाने के लिए एक जांच की आवश्यकता होगी। मैं अभी इसमें शामिल नहीं होना चाहता हूं। मंत्री ने कहा, फिलहाल हमारा फोकस खोज और बचाव अभियान पर है।

ये भी पढ़ें: उपसभापति चुनाव: वंदना चव्हाण हो सकती हैं UPA की कैंडिडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+