स्कूली लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में केरल के अभिनेता श्रीजीत रवि गिरफ्तार

पलक्कड़। मलयालम फिल्मों में अक्सर विलेन का रोल करने वाले एक्टर श्रीजीत रवि पर असली जिंदगी में भी विलेन का काम करने का आरोप लगा है। स्कूली लड़कियों का आरोप है कि एक्टर ने उनको प्राइवेट पार्ट्स दिखाए और फोटो खींचे। स्कूली लड़कियों के सामने नग्नता प्रदर्शित करने की शिकायत पर केरल पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

sreejit ravi

ओत्तपलम में लड़कियों ने की शिकायत

केरल में ओत्तपलम के एक प्राइवेट स्कूल की लड़कियों ने प्रिंसिपल के सामने जाकर एक्टर श्रीजीत रवि की शिकायत की। उसके बाद श्रीजीत रवि को गिरफ्तार कर उन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

'कार में बैठे एक्टर ने दिखाए निजी अंग'

पुलिस से शिकायत में 15 लड़कियों ने कहा है कि कार में बैठे एक्टर ने उनके फोटो खींचे और उनको प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। लड़कियों ने एक्टर को पहचाना जरूर मगर उनका नाम नहीं बता सकीं। लेकिन उनके कार का नंबर लड़कियों ने पुलिस को बताया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि कार के मालिक एक्टर श्रीजीत रवि हैं। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

पोक्सो के तहत एक्टर पर केस दर्ज

पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण रोकने के खिलाफ बनाए गए एक्ट पोक्सो के तहत एक्टर पर केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी को जमानत नहीं मिलती। इसके अलावे महिला से अभद्र व्यवहार के लिए आईपीसी की धारा 509 भी एक्टर पर लगाई गई है।

हालांकि एक्टर श्रीजीत रवि ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि कार तो उनकी है लेकिन यह काम उन्होंने नहीं किया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि लड़कियों ने कार को भी और एक्टर को भी पहचान लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+