सरकारी प्रतिनिधि मंडल के साथ केरल का किसान इजराइल गया आधुनिक खेती सीखने, हुआ फरार
केरल सरकार की ओर से किसानों की एक टीम को इजराइल में आधुनिक खेती से जुड़ी तकनीक को सीखने के लिए भेजा गया था, लेकिन किसान इजराइल में फरार हो गया है।

आधुनिक खेती से जुड़ी तकनीक को सीखने के लिए केरल सरकार की ओर से 28 किसानों का एक दल इजराइल भेजा गया था। इस दल का एक किसान इजराइल में फरार हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीजू कूरियन नाम का किसान जोकि 28 सदस्यीय टीम का हिस्सा था वह इजराइल में फरार हो गया है। बता दें कि केरल के कृषि विभाग की ओर से 28 सदस्यीय टीम कृषि विभाग के मुख्य सचिव की अगुवाई में इजराइल गई थी। यह टीम इजराइल में कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीक सीखने के लिए पहुंची थी, लेकिन 17 फरवरी को बीजू कूरियन यहां से भाग गए।
प्रदेश सरकार के मंत्री पी प्रसाद ने बताया कि हमने इस मामले की जानकारी इजराइल पुलिस विभाग को दे दी है। इस मामले में हमने इजराइल में शिकायत भी दर्ज कराई है। इजराइल की सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वो लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। हमने सरकार से अपील की है कि बीजू कूरियन का वीजा रद्द कर दिया जाए। मंत्री ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस पूरे मामले की जानकारी इजराइल पुलिस को विस्तार से दी है और आरोपी किसान को तलाशने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications