केरल चुनाव: सीपीआई (एम) ने जारी की 83 उम्मीदवारों की सूची, सीएम पिनाराई विजयन Dharmadam से लड़ेगे चुनाव
तिरुवनंतपुरम: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीआई(एम) ने अपने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गुरुवार को ये सूची जारी की गई। केरल के वर्तमान सीएमस पिनाराई विजयन धर्मादम सीट से चुनाव लड़ेगे और मट्टनूर से केके शैलजा, और थावे से केटी जेलेल ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बता दें पिनाराई विजयन केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के में हैं। पिनाराई ने 1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले छात्र संघों के माध्यम से सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी।
Recommended Video
गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों के साथ केरल में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य की सियासत में बहुत बड़ा भूचाल आ चुका है। मार्च माह की शुरूआत में सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई का नाम सामने आया और उनके अलावा इस केस में तीन कैबिनेट मंत्रियों के भी नाम भी सामने आया था। केस की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश ने पिनराई विजयन का नाम लिया है। स्वप्ना सुरेश ने सीमा शुल्क (कस्टम) के अधिकारियों को बताया है कि मुख्यमंत्री समेत उनके 3 मंत्री भी इस मामले में शामिल हैं। । राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले मुख्यमंत्री का किसी स्मगलिंग केस में नाम आना बहुत बड़े सवाल खड़े करता है।












Click it and Unblock the Notifications