Kerala Plus One Results: 11वीं कक्षा का रिजल्ट keralaresults.nic.in पर घोषित
केरल डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (DHSE) ने केरल प्लस वन (11वीं कक्षा) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट सोमवार शाम डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट www.keralaresults.nic.in और www.dhsekerala.gov.in पर जारी किया गया। छात्र/छात्राएं इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम। केरल डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (DHSE) ने केरल प्लस वन (11वीं कक्षा) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट सोमवार शाम डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट www.keralaresults.nic.in और www.dhsekerala.gov.in पर जारी किया गया। छात्र/छात्राएं इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

केरल DHSE ने प्लस टू (12वीं कक्षा) के बाद अब प्लस वन (11वीं कक्षा) का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। प्लस वन की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं और 28 मार्च तक चली थीं।
परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं इस तरह से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* डीएचएसई की वेबसाइट www.keralaresults.nic.in या www.dhsekerala.gov.in पर जाएं।
* DHSE First Year Exam Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।












Click it and Unblock the Notifications