'केरल का विकास होगा तो देश तेजी से बढ़ेगा', वंदे भारत-वाटर मेट्रो की सौगात देने पर बोले PM मोदी
PM Modi in Kerla: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। उनका हाल चाल जाना।

PM Modi in Kerla: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 25 अप्रैल को केरल को वंदे भारत हाईस्पीड एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से कासरगोड के बीच चलेगी। इसके साथ ही कोच्चि को वाटर मेट्रो का तोहफा मिला। पीएम मोदी ने केरल में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रों के साथ बातचीत की।
केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखी। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल साक्षरता, कड़ी मेहनत, क्षमता और बुद्धि से भरी भूमि रही है। आप सभी दुनिया भर के देशों की आर्थिक स्थिति से अवगत होंगे।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत को विकास के जीवंत स्थान के रूप में विश्व स्तर पर देखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि केरल साक्षर लोगों का राज्य है। यहां के लोगों की मेहनत और विनम्रता उनकी पहचान का हिस्सा है।
पीएम मोदी ने कहा कि केरल को इन तोहफों के लिए बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि केरल का विकास होगा तो देश का विकास तेजी से होगा। हम इसी सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी केरल को देंगे आज पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 3200 करोड़ की परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications