थरूर प्रकरण पर केरल विधानसभा में हंगामा

गृह मंत्री रमेश चेन्नितला ने इसका जवाब देते हुए कहा, "यह सब मीडिया रिपोर्ट में ही आया है और इसके बारे में अधिकृत स्पष्टीकरण नहीं है।"
वाम मोर्चा दिल्ली के एक होटल में थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के मृत पाए जाने के मामले की जांच कराने की मांग कर चुका है।
इस मुद्दे के उछाले जाने के साथ ही सत्ताधारी पक्ष के विधायक नाराज हो गए और चर्चा में कूद पड़े जिससे सदन में महौल गरम हो गया।
वाम मोर्चा के विधायकों ने थरूर को कांग्रेस का प्रवक्ता बनाए जाने पर भी सवाल उठाया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष जी. कार्तिकेयन ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर सदन में चर्चा की आवश्यकता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications