केरल: भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर सब्जी वाले से वसूली करने वाले 3 कांग्रेस कार्यकर्ता सस्पेंड
नई दिल्ली, 16 सितंबर। कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, जिसकी अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेता कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर धन उगाही करने वाली तीन पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केरल कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार केरल के कोल्लम में भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता सब्जी वालों से 2000 रुपए की वसूली कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे देखा जा सकता है कि पार्टी के कार्यकर्ता सब्जी वाले को भारत जोड़ो यात्रा के लिए 2000 रुपए नहीं देने पर धमका रहे हैं। सब्जी विक्रेता एस फवाज ने बताया कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता हमारी दुकान आएं और हमसे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए डोनेशन दें। मैंने उन्हें 500 रुपए दिए लेकिन उन्होंने 2000 रुपए की मांग की। उन लोगों ने हमारा तराजू तोड़ दिया, हमारी सब्जी को फेंक दिया।
के सुधाकरन ने ट्वीट करके कहा कोल्लम में पार्टी के तीन कार्यकर्ता एक ऐसी घटना में शामिल थे, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है, इन तीनों ही कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे थे और उनका इस तरह का व्यवहार अक्षम्य है। पार्टी भारत छोटे-छोटे डोनेशन इकट्ठे कर रही है, जो लोग स्वेच्छा से डोनेट करना चाहती है, उनसे चंदा लिया जा रहा है, क्राउडफंडिंग से हम डोनेशन ले रहे हैं। हम उन लोगों की तरह नहीं हैं जो कॉर्पोरेट से डोनेशन लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications