पिनारयी विजय को जांच का जरूर सामना करना पड़ेगा- सीबीआई
नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कस गया है। एसएनसी लवालिन भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि पिनारयी विजयन को इस मामले में जांच का सामना जरूर करना पड़ेगा। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि पीनारयी 1997 में कनाडा के लवालिन में बतौर अतिथि गए थे। इस दौरान कनाडा में उन्होंने एक कंपनी को प्रमोट करने का बड़ा फैससला लिया था। यह कंपनी महज एक सुझाव देने वाली कंपनी थी और यह फिक्स रेट पर यह काम सप्लायर के लिए करती थी।

इस घोटाले में कुल 86.25 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है, जिसके तहत केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का ने लवालिन से करार किया था, जिसके बाद केरल के इडुक्कि जिला स्थित पल्लीवासाई, सेंगुलाम और पन्नियार हाइड्रोएलेक्टिक प्रोजेक्ट में रिनोवेशन का काम दिया गया था, इस वक्त विजयन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री थे। 1997 में लालिन ने सिर्फ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया था। जबकि 24 फरवरी 1996 में कंसल्टेंसी समझौता किया गया था। वहीं 10 फरवरी 1997 को कंसल्टेंसी समझौते में बदलाव किया या था, जिसमे सप्लाई का पूरा काम इस कंपनी को दे दिया गया था। आपको बता दें कि सीबीआई ने 12 पन्नों का कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।












Click it and Unblock the Notifications