केरल चर्च सेक्स स्कैंडल: कन्फेशन करने आई महिला को ब्लैकमेल कर पादरियों ने किया रेप, 4 पर मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोट्टायम शहर में पुलिस ने 4 पादरियों के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पादरियों ने उसका रेप और ब्लैकमेल किया है। घटना के बाद महिला के पति ने पादरियों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पांचों पादरियों को मलंकरा ऑर्थोडॉक्‍स सीरियन चर्च ने उनकी ड्यूटी से हटा दिया था। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद केरल पुलिस ने घटना की क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। पुलिस के सामने दर्ज शिकायत में महिला ने इन आरोपों की तहकीकात थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

चर्च में उनकी पत्नी कन्फेशन के लिए गई थी

चर्च में उनकी पत्नी कन्फेशन के लिए गई थी

पिछले महीने, पठानमथिट्टा जिले के एक व्यक्ति ने केरल के इन पादरियों पर आरोप लगाया कि, चर्च में उनकी पत्नी कन्फेशन के लिए गई थी, लेकिन उस पादरी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार यौन शोषण किया। वहीं जब उसने दूसरे पादरी से मदद मांगी, तो उसने भी धमकी दी और उसका नंबर एक अन्य पादरी को दे दिया। यह सिलसिला पांचवे पादरी पर जाकर रुका।। चर्च ने भी इस मामले में एक आंतरिक जांच शुरू की है। चर्च के प्रवक्‍ता ने कहा है कि सोशल मीडिया में कई तरह की शिकायतें आ रही हैं, इसलिए चर्च जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार करेगा।

शादी के बाद भी पादरी ने उनकी पत्‍नी के साथ किया रेप

शादी के बाद भी पादरी ने उनकी पत्‍नी के साथ किया रेप

केरल में पिछले कुछ दिनों से एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें महिला का पति पूरी घटना के बारे में बता रहा है। इस क्लिप में वह बता रहे हैं कि आरोपियों में से एक पादरी ने तो शादी के पहले ही उनकी पत्‍नी के साथ यौन उत्‍पीड़न किया। शादी के बाद भी पादरी ने उनकी पत्‍नी के साथ यौन दुर्व्‍यवहार किया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्‍त सबूत

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्‍त सबूत

महिला के पति ने कहा कि उसने नीरानाम धर्म प्रांत के अध्‍यक्ष के पास 7 मई को शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन चर्च आरोपियों के खिलाफ ऐक्‍शन लेने में देरी कर रहा है। पीड़ित महिला के पति ने दावा किया कि उनके पास दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्‍त सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+